Fatehpur: महिला सशक्तिकरण दुपहिया वाहन रैली का हुआ आयोजन, विधायक और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fatehpur: महिला सशक्तिकरण दुपहिया वाहन रैली का हुआ आयोजन, विधायक और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Women Empowerment Two Wheeler Rally

Fatehpur: उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि में आयोजित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सशक्तिकरण दुपहिया वाहन रैली (22.03.2023- 29.03.2023) तक जो विंध्याचल धाम मिर्जापुर से प्रारम्भ होकर जनपद गौतमबुद्धनगर में समाप्त होगी। फतेहपुर से आज दिनाँक-24.03.2023 को पीडब्लूडी0 गेस्ट हाउस से महिला सशक्तिकरण रैली में प्रतिभाग करने वाली महिला पुलिस कर्मियों का विधायक खागा कृष्णा पासवान महिला संगठनों की पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्प्श्चात महिला सशक्तिकरण रैली विधायक खागा कृष्णा पासवान, जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह (Rajesh Kumar Singh) के द्वारा कबूतर, गुब्बारा छोड़कर व हरी झंडी दिखाकर क्षेत्राधिकारी थरियांव प्रगति यादव (Pragati Yadav) के नेतृत्व में जनपद कानपुर नगर के लिए रवाना किया गया। 

आपको बता दें कि, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह, प्रभारी कोतवाली नगर अमित मिश्रा, आर आई अशोक पांडे यातायात प्रभारी मनोज सिंह चंदर, बापू नगर चौकी इंचार्ज शिव कुमार यादव कचहरी चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव, अनीश शुक्ला संगीता द्विवेदी वंदना द्विवेदी दीपिका सिंह कल्पना सिंह अंजू त्रिपाठी अपर्णा सिंह गौतम व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।